फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11.44 करोड़ रुपये संपति की स्वामिनी हैं नीलिमा

11.44 करोड़ रुपये संपति की स्वामिनी हैं नीलिमा

Wed, 08 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
11.44 करोड़ रुपये संपति की स्वामिनी हैं नीलिमा
nilima prasad - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। प्रसाद परिवार को रजवाड़ों से जोड़कर यूं ही नहीं देखा जाता क्योंकि इस परिवार की बहुएं भी करोड़ों की माली हैसियत रखती हैं। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शहर सीट से अध्यक्ष पद को नामांकन पत्र दाखिल कर चुकीं नीलिमा प्रसाद इसका प्रमाण हैं। पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की पत्नी नीलिमा ने शपथ पत्र सहित दिए गए संपत्ति संबंधी विवरण में कुल 11.46 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। सदर क्षेत्र के आरओ/एसडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि नामांकन के अभिलेखों में नीलिमा प्रसाद ने 1.61 करोड़ रुपये की चल एवं 9.85 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति का उल्लेख किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सपा उम्मीदवार जहांआरा बेगम के पास बमुश्किल दो लाख रुपये की चल संपत्ति है। माली हैसियत के मामले में सपा से कहीं अधिक बेहतर स्थिति कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों की है। कांग्रेस प्रत्याशी नसरीन तसलीम ने 3.50 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्शायी है, लेकिन उनका मकान वक्फ संपत्ति के कारण किराए का है। बसपा प्रत्याशी हसीन कुरैशी ने संपत्ति ब्यौरे में स्पष्ट किया है कि उनकी हैसियत सिर्फ ढाई लाख रुपये की है। एक पैतृक मकान भी है, लेकिन उसमें प्रत्याशी के पति नौशाद कुरैशी का सिर्फ पांचवां हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed