{"_id":"5c24f0ccbdec2256da22fa7d","slug":"161545924812-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रापुल से जिला अस्पताल गेट तक हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रापुल से जिला अस्पताल गेट तक हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रशासन ने गर्रा पुल से जिला अस्पताल के सामने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अजीजगंज में अतिक्रमण करने वाले लोगों के परिवार की महिलाएं आगे आ गईं और अभियान का विरोध करने लगीं लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्ती के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने गर्रापुल से जिला अस्पताल गेट तक अतिक्रमण बल पूर्वक हटवा दिया।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत गर्रा पुल से हुई। प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से सड़क के दोनों किनारे पर लगे खोखों को हटवा दिया। हालांकि अभियान के दौरान कुछ लोगों ने खुद ही अपने खोखों हटा लिए थे। अभियान जैसे ही गिहार बस्ती की ओर बढ़ा, वहां तमाम महिलाओं ने प्रशासन की टीम को घेर लिया और अभियान का विरोध जताने लगे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए अभियान को जारी रखा। कई खोखे हटवा दिए गए। जिला अस्पताल के सामने तक चले अभियान में रोड के दोनों ओर सड़क साफ करवा दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शुक्रवार को अभियान जिला अस्पताल से बरेली मोड़ चौराहे तक, इसके बाद शनिवार को बरेली मोड़ चौराहे से तिलहर की ओर जाने वाले मार्ग पर चलेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा बलपूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। इस दौरान नगर निगम व चौक कोतवाली का पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।