{"_id":"5b8837f142c792462f5eadf0","slug":"161535653873-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का बदला प्लेटफार्म नंबर,डाउन लाइन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का बदला प्लेटफार्म नंबर,डाउन लाइन बाधित
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन का बदला प्लेटफार्म नंबर,डाउन लाइन बाधित
दो डिब्बे काटकर प्लेटफार्म नंबर दो से किया गया रवाना
45 मिनट मोहम्मदी रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही उपासना
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। रोजा-बरेली पैसेंजर ट्रेन का बृहस्पतिवार को अचानक प्लेटफार्म नंबर बदल दिया गया। इससे डाउन लाइन कुछ देर बाधित रही। कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन के दो डिब्बे काटकर प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना किया गया। उधर, हरिद्वार से हावड़ा जा रही उपासना एक्सप्रेस को मोहम्मदी रेलवे क्रांसिंग पर रोका गया। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इधर, शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल करीब 15 मिनट बाद रवाना की गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पैसेंजर ट्रेन रोजा में प्लेटफार्म नंबर तीन से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बरेली के लिए रवाना होने के लिए तैयार थी, तभी कंट्रोल से मैसेज आ गया कि इस ट्रेन के दो डिब्बे कम कर दिए जाएं। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां ट्रेन से दो डिब्बे अलग करने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। इस दौरान जो शंटिंग हुई। उससे डाउन लाइन का यातायात बाधित हो गया। उधर, हरिद्वार से हावड़ा जा रही उपासना एक्सप्रेस ट्रैक खाली नहीं होने के कारण मोहम्मदी रेलवे क्रांसिंग पर रोक दी गई। लखनऊ को जाने वाली पंजाब एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर सुबह करीब 7:22 बजे आई लेकिन रोजा में ट्रैक खाली नहीं होने के कारण उसे शाहजहांपुर रोक दिया गया। रोजा से दो घंटे देरी से पैसेंजर ट्रेन के रवाना होने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सका। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद पंजाब एक्सप्रेस रवाना कर दी गई। इस दौरान इन ट्रेनों में बैठे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे ने उठाई बाउंड्री, क्लीनिक व स्कूल का रास्ता बंद
रेलवे कालोनी की जगह में रास्ता निकालकर भवन निर्माण कर स्कूल और क्लीनिक चलाने वालों पर रेलवे ने शिकंजा कस दिया। डीआरएम के निर्देश पर रेलवे विभाग ने बृहस्पतिवार को बाउंड्री उठाई तो इन दोनों संस्थानों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा में खरे उतरे रेलकर्मी
एडीएसओ ने बृहस्पतिवार को सूचना दी कि उचौलिया स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम समेत अन्य कर्मचारी उचौलिया रवाना हो गए। मौके पर जाकर पता चला कि झूठी सूचना देकर उनकी परीक्षा ली गई। ब्यूरो
जीआरपी बैग बरामद कर लौटाया
शाहजहांपुर। दिल्ली से शाहजहांपुर तक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 29 अगस्त को सफर के दौरान शहर की सैनिक कालोनी निवासी सुरेश शर्मा का बैग छूट गया था। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन से बैग बरामद कर सुरेश को सौंप दिया। ब्यूरो