फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेलवे ने बिजली लाइन तैयार कराने के बदले मांगे 5.52 लाख रुपये

रेलवे ने बिजली लाइन तैयार कराने के बदले मांगे 5.52 लाख रुपये

Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने बिजली लाइन तैयार कराने के बदले मांगे 5.52 लाख रुपये
रेलवे ने बिजली लाइन तैयार कराने के बदले मांगे 5.52 लाख रुपये
विज्ञापन

गुलड़िया चक झाऊ के नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 04 में।
शाहजहांपुर।
निगोही क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलड़िया चक झाऊ और आसपास के अन्य कई गांवों के बाशिंदे बिजली सप्लाई में शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन की क्रासिंग के पास बार-बार फाल्ट होने परेशान हैं। समस्या बताने पर बिजली महकमे के अभियंताओं ने रेल अफसरों के पास जाने का सुझाव देकर टरका दिया। पूर्वोतर रेलवे के इज्जतनगर मंडल कार्यालय से संपर्क साधने पर ग्रामीणों को लाइन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए 5.52 लाख रुपये का इस्टीमेट थमाकर धनराशि रेलवे कोष में जमा कराने का कहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम के नाम ज्ञापन देकर सरकारी व्यय से गांव की लाइन ठीक कराने की मांग की।
गांव गुलड़िया निवासी कर्म सिंह, परसरा के वेदपाल सिंह, ढकिया तिवारी गांव के धर्मेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, फुलवार सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबली त्रिपाठी आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांवों में एसपीएन निगोही फीडर से बिजली दी जा रही है। यह लाइन लगभग 35 किमी लंबी है और गांव से आठ किमी के फासले पर पूर्वोत्तर रेलवे की शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्रांच लाइन की क्रासिंग पड़ती है। लाइन की दूरी अत्यधिक होने और क्रासिंग पर अंडरग्राउंड लाइन में अक्सर फाल्ट हो जाने से कई गांवों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती और इससे फसलों की सिंचाई में बाधा पड़ रही है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को ज्ञापन के साथ रेलवे से जारी इस्टीमेट की छाया प्रति देकर ग्रामीणों ने कहा है कि रेलवे क्रासिंग के ऊपर से बिजली लाइन निकाले जाने से इस समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन एनईआर के डीआरएम कार्यालय से संपर्क करने पर रेलवे के विद्युत अभियंता ने लाखों का इस्टीमेट बना दिया जो कि उन जैसे सामान्य ग्रामीणों के लिए जमा करना संभव नहीं है। प्रदर्शन में जोरावर सिंह, निशान सिंह, दिनश चंद्र, विजय तिवारी, राकेश कुमार, दलजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed