{"_id":"5abfbe354f1c1bd5618b4c03","slug":"161522515509-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/निगोही।
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात गर्रापुल पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी शनिवार तड़के हुई। वहीं निगोही में सपा नेता के घर के सामने ट्रांसफार्मर के पास शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की जान चली गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हमजापुर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। पिकअप पकडने के आश्वासन पर लगभग आधा घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव दिलावरपुर ताल्लुके देवकली निवासी 40 वर्षीय कमलेश रिश्ते की पौत्री के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से रात 12 बजे अकेले कांट क्षेत्र के गांव इंदेपुर जा रहे थे। तिलकर लेकर बाकी लोग इंदेपुर पहुंच गए थे। कमलेश की बाइक नेशनल हाईवे पर गर्रापुल के पास पहुंची तो वहां डिवाइडर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार तड़के जब पुलिस उधर से गुजरी तो कमलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके घर खबर पहुंची। उधर निगोही में शनिवार दोपहर दो बजे साइकिल सवार 60 वर्षीय हुलासीराम को कस्बे के अंदर सपा नेता कयूम खां के मकान के सामने ट्रांसफार्मर के पास पिकअप ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मय पिकअप के भाग गया। सूचना मिलते ही बिजलीघर के निकट घर से हुलासीराम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुलासीराम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर तीन घंटा देर से पहुंचने और पिकअप पकडने में लापरवाही का पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों व रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने हमजापुर चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में एसआई आरके शर्मा ने लोगों को पिकअप पकडने का आश्वासन देकर शांत करके जाम खुलवाया। हुलासीराम कस्बे में ही हमजापुर चौराहे पर चना-बताशा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के समय वह बड़ी बाजार से गुड्डू की दुकान से बताशे लेकर अपनी दुकान जा रहे थे। वह सपा नेता कयूम खां के मकान के सामने पहंचे, तभी घटना हो गई।
टक्कर मारने के बाद दोबारा कुचला
हुलासीराम को पिकअप ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद चालक ने पिकअप को पीछे करके दोबारा उन पर चढ़ा दिया और पिकअप लेकर भाग गया। हुलासीराम की मौत से पत्नी विमला देवी और बेटे अशोक, रिंकू, गोपी, रजत, नीरज का रो-रो कर बुरा हाल है। पुत्री चांदनी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए भड़क गया गुस्सा
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मानवता को तात-तार करते हुए हुलासीराम परिजनों से कहा साइकिल उठा कर घर ले जाओ और घायल का चिकित्सालय में उपचार कराओ। इससे लोगों का और भी गुस्सा भड़क गया। जाम लगने से हमजापुर चौराहे के चारो ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
एसपी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
शाहजहांपुर। एसपी केबी सिंह शुक्रवार शाम आवास से कार्यालय जा रहे थे, तभी उन्हें कचहरी ओवरब्रिज पर गंभी घायल अवस्था में स्कूटी सवार शहर के मोहल्ला गदियाना सैनिक कॉलानी निवासी सुंदरम् सड़क पर दिखाई पड़े। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी वहां घायल के होश में आने तक रुके रहे। ब्यूरो
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर। पांच दिन पूर्व कस्बे में नई बस्ती जलालाबाद रोड पर मदनापुर क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी विकास व मिर्जापुर निवासी दीपेंद्र को ट्रक से टक्कर मारकर घायल करने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट घायल के रिश्तेदार राजवीर कठेरिया ने दर्ज करवाई है। घायलों का अभी भी बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्यूरो
पटरियों के बीच मिला क्षत-विक्षत शव
तिलहर। शुक्रवार देर रात तिलहर और वंथरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित बहादुरपुर हाल्ट के पास पटरियों के बीच पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से लखनऊ से मथुरा तक का एक टिकट भी बरामद हुआ। ब्यूरो