{"_id":"5abfbe2f4f1c1bbe618b4c94","slug":"161522515503-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीको लगे रे तेरो धाम, हमें तो बड़ो नीको लगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीको लगे रे तेरो धाम, हमें तो बड़ो नीको लगे...
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर।
चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती पर धनुमत धाम में आयोजित भजन संध्या में वृंदावन से आए भजन गायक राधिकेश ने भजनों पर भक्तों के लिए थिरकने को मजबूर कर दिया। भजन संध्या में हजारों भक्त पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री खाद्य और प्रसंस्करण साध्वी निरंजन ज्योति ने भी %कई जन्मों से बुला रहे हो, कोई तो रिश्ता जरूर होगा’ भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
भजन संध्या में पहुंचीं प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने हनुमत धाम की छटा की प्रशंसा की। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने श्रीरामचरित मानस से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। भव्य आयोजन के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को बधाई दी। भजन संध्या के मौके पर गर्रा घाट पर दीपदान भी किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महामंत्री डीपी सिंह, अनिल वाजपेयी, कैंट अध्यक्ष मुकेश राठौर, अवधेश दीक्षित, अजय प्रताप यादव, विधायक चंद्र प्रकाश, रोशन लाल वर्मा, रामचंद्र आदि रहे। भजन संध्या में पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत हनुमत धाम का चित्र भेंट कर किया गया।