{"_id":"5abcfd044f1c1bc0618b4571","slug":"161522334980-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-22,पुवायां में तहसीलदार से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता
किसानों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
भाकियू की ओर से 20 मार्च को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया था। इसमें गांव रामपुर हीरा में आराजी की पैमाइश कराने, बंडा से गांव शिवनगरा को जाने वाले चकमार्ग को जोतने वालों पर कार्रवाई किए जाने, गांव दलेलपुर जगदीशपुर में चकमार्ग की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाए जाने, गांव शिवनगर में बलविंदर कौर का गन्ना जल जाने पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई थी। बृहस्पतिवार को कई किसान एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचे और भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। किसानों को आश्वासन दिया कि बताई गई समस्याओं पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण जाटव, जरनैल सिंह, मंदीप सिंह, संजीव अवस्थी, लक्ष्मण वर्मा, दीप कुमार, शिवसरन, विनोद, प्रदीप आदि मौजूद रहे।