{"_id":"5a2552fb4f1c1b69678bfeb0","slug":"161512395515-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों का दूसरे चरण का आंदोलन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों का दूसरे चरण का आंदोलन आज से
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। महंगाई के सापेक्ष मानदेय बढ़ाने के लिए 44 दिन से कार्य बहिष्कार हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने के विरोध में मंगलवार से दूसरे चरण का आंदोलन शुरू करेंगी। इस बीच, खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस मौके पर हुई सभा में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष पद्मा रस्तोगी ने द्वितीय चरण के आंदोलन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और उसी के अनुरूप कर्मचारियों से सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा सरकार ने बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में वृद्धि और सेवा शर्तों मेें सुधार के लिए एक समिति का गठन कर 120 दिनों में उसकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने की घोषणा की थी। इस बारे में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं किए जाने से आंगनबाड़ी केंद्रों के स्टाफ में असंतोष बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर खाली थालियां पीटकर रैली निकालेंगी। छह दिसंबर को पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा और सात दिसंबर को शाम मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बीच, कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन अनवरत रूप से जारी रहेगा। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। धरना-प्रदर्शन में शांति कश्यप, रजनी देवी, राजेश्वरी, मंजू बाला, किरन तिवारी, मूर्ति देवी आदि शामिल रहीं।