फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   राणी सती के विवाहोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

राणी सती के विवाहोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

Sun, 12 Nov 2017 08:38 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
राणी सती के विवाहोत्सव पर निकाली कलश यात्रा
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला घूरन तलैया स्थित मंदिर में राणी सती झुंझनू वाली का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और भजनों के माध्यम से दादी सती का गुणगान किया।
विज्ञापन

सुबह बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़, चौक होते हुए राणी सती मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में पुरुष दादी का गुणगान करते हुए चल रहे थे। ढोलबाजे के साथ निकली कलश यात्रा में राणी सती और मां दुर्गा की झांकी शामिल की गई। रास्ते में जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। दोपहर बाद मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दादी के बाल्यकाल से लेकर जीवन के सफर का झांकियों के माध्यम से चित्रण किया गया। महिलाओं और पुरुषों ने मंगल पाठ कर भजन भी गाए। दादी का विवाहोत्सव देर रात तक जारी रहा। आयोजन में मुख्य रूप से सुनील अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रतीक वैश्य, अंकुर गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed