{"_id":"5a02ffea4f1c1bd1538bb954","slug":"161510146026-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के बहिष्कार का दोहराया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के बहिष्कार का दोहराया संकल्प
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मानदेय में बढ़ोत्तरी समेत अन्य कई मांगोें को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्कर सहायिकाओं ने सत्तापक्ष के मंत्रियों-नेताओं द्वारा आंदोलन की उपेक्षा किए जाने के विरोध में निकाय चुनाव के बहिष्कार का संकल्प दोहराया। बुधवार को धरनास्थल पर हुई सभा में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी ने कहा कि मानदेय बढ़ाने का वादा पूरा नहीं करके मोदी सरकार गुमराह करने पर आमादा है।
धरनास्थल पर सभा के दौरान आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने केंद्र पर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। संघ की ददरौल इकाई की अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया होता तो आंगनबाड़ी कर्मचारी अल्प मानदेय भोगी के बजाय बेहतर स्थिति में होतीं। इस अवसर पर रजनी देवी, श्याम लता, मीना गंगवार, पूनम गौतम, रीना कनौजिया, संगीता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।