{"_id":"5d18a6af8ebc3e3c87015ee0","slug":"156189660111-shahjahanpur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति, सास, ससुर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति, सास, ससुर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। दहेज हत्या के मामले में पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता का आरोप है कि उसका दामाद और दामाद के पिता, मां दहेज से संतुष्ट नहीं थे, जिस कारण पुत्री को जहर देकर मार डाला है।
शाहजहांपुर कोतवाली के गांव मौजमपुर निवासी मुंशीलाल ने अपनी बेटी लक्ष्मी देवी की शादी खुटार के गांव चमराबोझी निवासी अनूप कुमार के साथ की थी। लक्ष्मी का पति अनूप, सास सुंदरी देवी, ससुर लोचन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। मांग पूरी नहीं होने पर लक्ष्मी देवी को प्रताड़ित किया जाता था। 15 जून को वह पुत्री की विदा कराने चमराबोझी गया था। ससुरालियों ने लक्ष्मी को मायके भेजने से इनकार कर दिया। 21 जून को ससुरालियों ने लक्ष्मी को पीटा और जबरन जहर खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मुंशीलाल की तहरीर पर पति अनूप, सास सुंदरी देवी और ससुर लोचन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।