फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल

Mon, 01 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल
कलान/तिलहर/खुटार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। वहीं होमगार्ड और सेवानिवृत शिक्षक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कलान थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव मुबारकपुर निवासी 38 वर्षीय बबलू बाइक बृहस्पतिवार से कस्बा बाजार जा रहे थे इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गए,जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर गांव लौट आए। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि मृतक बबलू की पत्नी की सूचना पर शब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

इधर, तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक 64 वर्षीय फैयाज उद्दीन खान शनिवार को शाम 4 बजे बाइक से पत्नी की दवा लेने शाहजहांपुर जा रहे थे। हाईवे पर गांव कपसेड़ा के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे फैयाज उद्दीन सड़क पर बाइक सहित दूर जा गिरे इस दुर्घटना में उनका हेलमेट चकनाचूर हो गया। चेहरे पर चोट आने के बाद सिर सुरक्षित बच गया लेकिन उनका बायां पैर टूट गया और हाथों में भी गंभीर चोट आई है। सूचना पर तत्काल 100 डायल पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां उनके परिजन आ गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मौका पाकर चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खुटार थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी सतेंद्र कुमार त्रिवेदी होमगार्ड है। सतेंद्र की ड्यूटी शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन में लगी है। शनिवार दोपहर सतेंद्र ड्यूटी के लिए शाहजहांपुर जा रहा था। खुटार के मैलानी रोड स्थित गैस एजेंसी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गया। खुटार पीएचसी से गंभीर रूप से घायल सतेंद्र कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सतेंद्र हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed