{"_id":"5d08e0d68ebc3e48bf6c2ecf","slug":"15608629214-shahjahanpur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तर पर होगा परिषदीय शिक्षकों का समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तर पर होगा परिषदीय शिक्षकों का समायोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित होने वाले परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन जुलाई में होगा। सचिव स्तर से इसके आदेश जारी हो गए हैं। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। समायोजन में अनियमितता मिली तो बीएसए जिम्मेदार होंगे।
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी किया है। शैक्षिक सत्र 2019-20 में परिषदीय स्कूलों की जनपद के अंदर समायोजन प्रक्रिया जुलाई में शुरू की जाएगी। समायोजन में विद्यालयवार अध्यापकों का आकलन, नामांकन, नामांकन के सापेक्ष वास्तविक रूप से उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या को आधार माना जाएगा। जनपदीय समिति के समक्ष छात्रों की वास्तविक संख्या अवगत कराने की जिम्मेदारी समिति के सचिव बीएसए की होगी। इसमें त्रुटि सामने आती है, तो बीएसए जिम्मेदार होंगे। आवेदन के लिए प्रमुख रूप से छह बिंदुओं का प्रोफार्मा भी जारी किया गया है। जनपद स्तर पर समायोजन का कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण करने को कहा गया है।
ये है समिति के सदस्य
परिषदीय स्कूलों के समायोजन के लिए जनपदीय समिति में डीएम को अध्यक्ष एडीएम सदस्य, बीएसए सदस्य सचिव, डायट प्राचार्य द्वारा नामित एक सदस्य और जनपद मुख्यालय पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है।