फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फर्जी निस्तारण पर विलहरी के लेखपाल पर होगी कार्रवाई

फर्जी निस्तारण पर विलहरी के लेखपाल पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Jun 2019 06:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
फर्जी निस्तारण पर विलहरी के लेखपाल पर होगी कार्रवाई
तिलहर। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को शिकायतों के फर्जी निस्तारण करने पर संबंधित विभागीय अफसरों की कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश देते हुए एसडीएम मोईनुल इस्लाम को निस्तारित 50 शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर उसकी आख्या रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त मंगलवार को तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान 171 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीआईजी राजेश कुमार पांडे ने भी जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवपाल सिंह दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए समाधान दिवस पर पहुंच गए और गढ़िया रंगीन के थाना इंचार्ज पर मनमानी करने एवं गांव में विवाद पैदा करने का आरोप लगाते हुए एसओ के स्थानांतरण की मांग की। आरोप है कि गढ़िया रंगीन एसओ उनकी जमीन पर कब्जा कराना चाहते हैं, जिसकी पैमाइश प्रशासन द्वारा हो चुकी है, लेकिन थानाध्यक्ष की शह पर आरोपी जबरन कब्जा कराना चाहते हैं। जिस पर डीआईजी ने एसडीएम और सीओ से जानकारी लेते हुए तत्काल मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने एसडीएम को मौके पर जाकर पुन: जांच कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ मंगल सिंह रावत, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


साहब! निगोही-तिलहर सड़क मार्ग एक दशक से कटा
तिलहर। शिवसेना के जिला प्रमुख गोपी सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अफसरों को बताया कि निगोही-तिलहर मार्ग एक दशक से पूरी तरह कटा हुआ है, जिस पर अब तक निर्माण कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने ज्ञापन देकर तत्काल निगोही मार्ग पर गांव रटा के समीप पुल निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन में गांव बिरसिंहपुर, ढकिया रघा, बरहा मोहब्बतपुर सहित दर्जन भर गांव के 95 फीसदी इंडिया मार्का नल खराब होने की जानकारी दी जिस पर मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला इस्लाम नगर में स्वीकृत सड़क का काफी समय बाद भी निर्माण न किए जाने की शिकायत पर उन्होंने डूडा के अधिकारियों तथा कटरा ईओ को अपने कार्यालय में फाइल सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed