{"_id":"5c6183adbdec224af7151b0e","slug":"151549894573-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई जननायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई जननायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा। गर्भवती महिला की तबियत बिगड़ने पर सोमवार को डाउन जननायक एक्सप्रेस को रोजा में स्टॉपेज दिया गया। यहां महिला को ट्रेन से उतारने के बाद अस्पताल भेजा गया। वहां उसने बेटी को जन्म दिया। दोनों की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
गोंडा के थाना ईटियाथोक के गांव भवनियापुर उपाध्याय निवासी पंकज मिश्रा अपनी पत्नी सरोज मिश्रा के साथ जननायक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। दंपति पंजाब के लुधियाना से ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने से पहले गर्भवती सरोज को प्रसव पीड़ा होने लगी। पंकज ने गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने कंट्रोल को बताया। इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे रोजा पहुंचने पर ट्रेन को यहां स्टॉपेज दिया गया। रोजा जीआरपी पोस्ट प्रभारी बलजीत यादव ने सरोज को एंबुलेंस से सुबह 10:25 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सरोज ने 12:45 बजे बेटी को जन्म दिया। पोस्ट प्रभारी के मुताबिक मां-बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ब्यूरो