{"_id":"5c5f1f11bdec224dab6002e7","slug":"151549737745-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर खानकाह कालीमियां का उर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर खानकाह कालीमियां का उर्स शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर स्थित खानकाह कलीमियां में उर्स का शनिवार से आगाज हो गया। इस मौके पर अकीदतमंदों ने हजरत कासिम अली कलीमी की दरगाह पर हाजिरी देकर गुलपोशी की।
नगर की मशहूर खानकाह कालीमियां में उर्स ए कलीमी के पहले दिन शनिवार सुबह कुरानख्वानी के बाद फातिहाख्वानी हुई। खानकाह के सज्जादानशीन हजरत आदिल महमूद कलीमी की निगरानी में उर्स के लिए कलीमी मंजिल में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। दूर दराज से आने वाले जायरीनों के ठहरने और खानपान की सभी सहूलियतें मुकम्मल की गई हैं। 13 फरवरी तक चलने वाले उर्स के लिए कई अन्य प्रदेशों से जायरीनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थानीय अकीदतमंद भी उर्स मुबारक में शामिल हो रहे हैं। उर्स के दौरान हर रोज रात को महफिल समां में मशहूर कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। उर्स मुबारक के दौरान खानकाह पुरकशिश रोशनी और सजावट से जगमग हो गया है।