फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   न्यूनतम पारा 2.4 पांच डिग्री पहुंचा,कांप उठे लोग

न्यूनतम पारा 2.4 पांच डिग्री पहुंचा, कांप उठे लोग

Thu, 27 Dec 2018 09:03 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम पारा 2.4 पांच डिग्री पहुंचा,कांप उठे लोग
शाहजहांपुर। सूर्यास्त के बाद भी पछुआ हवा के झोंकों से वातावरण में गलन बढ़ी तो बुधवार की रात सर्दी के मौसम में दिसंबर अब तक की सबसे सर्द रात साबित हुई। रात में पाला गिरने से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 2.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम रह गया। ठंड से लोग कांपते नजर आए। सर्दी अपने पूरे शबाब पर आने के साथ गरीबों पर कहर बरपाने लगी है, लेकिन अभी तक न तो सामाजिक संस्थाओं के कंबल वितरण अभियान में तेजी आई है और न ही प्रशासन के स्तर से अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था हो सकी है। पाला गिरने से किसान भी चिंतित हैं क्योंकि जिले में 10300 हेक्टेयर में आलू की फसल में कीट-रोग बढ़ने की आशंका पैदा हो गई हैं। गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. जे सिंह के अनुसार तापमान में एकाएक कमी आ जाने से गेहूं और गन्ना की फसल को लाभ होगा, लेकिन आलू को झुलसा की चपेट में आने से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन


आलू समेत सब्जियों को पाला से इस तरह रखें सुरक्षित
अभी कोहरा शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पाला गिरने से आलू समेत बैंगन, टमाटर, सेम, शिमला मिर्च आदि सब्जियों को कुम्हलाने और झुलसा रोग से बचाना जरूरी है। जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया कि आलू को अगैती और पिछैती झुलसा से बचाने को जिंक मैगनीज कार्बामेट दो से 2.5 किलो मात्रा 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव लाभकारी होगा। 15 दिन के अंतराल पर दूसरा छिड़काव कॉपर आक्सीक्लोराइड 2.5 से तीन किलो अथवा जिंक मैगनीज कार्बामेट दो से 2.5 किलो मात्रा का प्रयोग कर करना चाहिए। माहू कीट दिखने पर दूसरे छिड़काव में फफूंदीनाशक के साथ कीटनाशक डाईमैथोएट का उचित मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है। डीएचओ वर्मा के अनुसार दिन मेें जब तक धूप निकल रही है, आलू समेत अन्य सब्जियों को कोहरा और पाला से नुकसान की आशंका नहीं है।
विज्ञापन


मेड़ पर धुआं फसलों को कोहरा पाला से करेगा बचाव
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. केएम सिंह ने कोहरा और पाला में आलू समेत अन्य सब्जियों पर पनपने वाले झुलसा रोग से बचाव करने के लिए किसानों को कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों के खेत में शाम को हल्की सिंचाई करने से मृदा का तापमान कम किया जा सकता है। सल्फर का उचित मात्रा में छिड़काव भी तापमान बढ़ाने के साथ फसलों की बढ़वार में तेजी लाएगा। शाम के समय खेत की उत्तर-पूर्वी मेड़ पर पुआल जलाकर धुआं करने से फसलों को कोहरा और पाला के प्रकोप से बचाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शुरू कराई अलाव व्यवस्था
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अपने पिता सत्य नारायण की स्मृति में शहर के करीब तीन दर्जन स्थानों पर बृहस्पतिवार से अलाव जलवाने की व्यवस्था शुरू करा दी। उन्होंने कांट रोड पर गांव लालपुर स्थित अपनी औद्योगिक इकाई विद्या प्लाई एंड बोर्ड लिमिटेड से लकड़ी और छीलन से भरी ट्राली शहर के लिए रवाना की। अलाव व्यवस्थापक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बरेली मोड़ मंदिर, नेशनल हाईवे बाईपास, जिला अस्पताल, पुराना अस्पताल गेट, अंटा चौराहा, जिला कारागार, गर्रा फाटक, रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, शहर मे कई मंदिरों के आसपास के स्थानों पर लकड़ी जलवाई गई है। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुबोध कुमार मिश्र ने अपने परिवार सहित नवादा इंदेपुर स्थित बाल सुधार गृह जाकर वहां के संवासी बच्चों और किशोरों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed