{"_id":"5bb1118c867a557ff0707b50","slug":"151538331020-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप लाइन पर साढ़े चार घंटे मेगा ब्लॉक, यात्री रहे हालाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप लाइन पर साढ़े चार घंटे मेगा ब्लॉक, यात्री रहे हालाकान
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लीड...........
अप लाइन पर साढ़े चार घंटे मेगा ब्लॉक, यात्री परेशान
बिस्मिल स्टेशन पर सियालदह, शाहबाद में राज्यरानी ठहरी
रोजा से वापस कर दी गई गोरखपुर पैसेंजर, यात्रियों का हंगामा
फोटो-1, 2, 3, 4
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अप लाइन पर रविवार को साढ़े चार घंटे के मेगा ब्लॉक से रेल यात्री परेशान रहे। ब्लॉक के चलते रोजा से मुरादाबाद तक ट्रेनों के पहिये थमे रहे। आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई मालगाड़ियों को भी रास्ते में रोक दिया गया। ब्लॉक के चलते बिना पूर्व सूचना से गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से ही वापस कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। शाहजहांपुर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
रोजा से मुरादाबाद तक अप लाइन पर कई जगह ट्रैक मरम्मत का काम होना था। रेल पथ विभाग ने इसके लिए रविवार को दोपहर एक बजे से साढ़े चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। हालांकि, ब्लॉक के संबंध में सूचना शनिवार को ही जारी कर दी गई थी। ब्लॉक का समय चालू होने के बाद अप लाइन की ट्रेनें ठहर गईं। शाहजहांपुर स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हुए नजर आए। अप सियालदह एक्सप्रेस को पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और राज्यरानी एक्सप्रेस को शाहबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। इनके पीछे आ रहीं पंजाब मेल, डुप्लीकेट पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस भी प्रभावित रहीं। इधर, रोजा से आगे ब्लॉक होने की वजह से 55345/55346 गोरखपुर पैसेंजर को रविवार को रोजा से ही वापस कर दिया गया। यह ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन नहीं पहुंची तो यात्रियों ने यहां हंगामा कर दिया। गोरखपुर पैसेंजर के बारे में पहले से कोई सूचना न दिए जाने को लेकर यात्री नाराज थे। शाम 5:30 पर ब्लॉक खत्म होने के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
------
55345-गोरखपुर पैसेंजर
13151-सियालदह एक्सप्रेस
22453-राज्यरानी एक्सप्रेस
13049-डुप्लीकेट पंजाब मेल
13005-पंजाब मेल
13307-किसान एक्सप्रेस
------
एफसीआई की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी भी परेशान
भारतीय खाद निगम में प्रहरी पद पर भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा भी थी। इसके लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों के लिए विभिन्न जिलों के 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया था। परीक्षा में शामिल होने सात हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे थे। दोपहर दो बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने अपने घरों को जाने के लिए स्टेशन का रुख किया। यहां उनको घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
------
वर्जन-
रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसकी सूचना पहले से जारी की गई थी। सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर रेल पटरियों की मरम्मत जरूरी होती है। यात्रियों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
-ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक