फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कांवेंट स्कूलों के खिलाफ आंदोलन जारी

कांवेंट स्कूलों के खिलाफ आंदोलन जारी

Mon, 02 Apr 2018 08:55 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
कांवेंट स्कूलों के खिलाफ आंदोलन जारी
फोटो- 13 और 14 में
विज्ञापन

कांवेंट स्कूलों की मनमानी के प्रदर्शन
डीआईओएस का पुतला फूंका, प्रशासन को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में मनमानी फीस, यूनीफार्म, पाठ्यपुस्तकों आदि में अवैध वसूली आदि के आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों ने सोमवार को भी प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इस दौरान डीआईओएस का पुतला भी फूंका गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुरजीत चौहान के नेतृत्व में कांवेंट स्कूलों में शुल्क, कापी-कितावों और यूनीफार्म आदि में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को 10 सूत्री ज्ञापन दिया। डीएम को संबोधित ज्ञापन में प्रमुख रूप से बिना मान्यता के स्कूलों को बंद कराने, एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाए जाने, प्रतिवर्ष प्रवेश के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेने पर पावंदी लगाने की मांग शामिल की गई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में पवन मिश्रा, शिवम शर्मा, जितेंद्र तिवारी, अनुराग द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, आशीष कुमार, सत्यम चौहान, अंकित मिश्रा, शिवम सिंह, दीपक, हिमांशु, आकाश सिंह, अनिकेत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आदर्श जनकल्याण समिति ने कांवेंट स्कूलों में मनमानी के विरोध में डीआईओएस का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। बाद में कार्यालय में एक ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें अभिभावकों का आर्थिक शोषण बंद किए जाने की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष अक्षय सक्सेना, श्रीनिवास माथुर, सत्यम दीक्षित, भरत श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, शिवेंद्र दीक्षित, विशाल राणा, अंकित गौतम, राकेश दीक्षित, रजत सिंह, अजय मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अभिभावकों-शिकायतकर्ताओं की बैठक कल
शाहजहांपुर। सीबीएसई, आईसीएसई और अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों पर मनमाना शुल्क आदि शिकायतों को डीएम अमृत त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। चार अप्रैल को विकास भवन सभागार में संबंधित स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और शिकायतकर्ताओं की बैठक आहूत की है। डीआईओएस अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्वांह 11 बजे होने वाली बैठक में शिकायतों से संबंधित विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed