फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धूमधाम से निकली हनुमान जी की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली हनुमान जी की शोभायात्रा

Sat, 31 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली हनुमान जी की शोभायात्रा
तिलहर/ भावलखेड़ा।
विज्ञापन

नगर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज के सामने स्थित वंशी वाले हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा के अखंड पाठ किया। इसके बाद के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर श्री बालाजी महाराज को सवा क्विंटल लड्डू और छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम गणेश भगवान, लड्डू महाराज,महाबली हनुमान, रामदरबार, मां दुर्गा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्रद्धालु महिलाएं मंगलगीत गाते हुए और भगवान का गुणगान करते जयकारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर पंडित देव प्रकाश, संजय गुप्ता, प्रभात सहाय, राजीव राठौर, ममतेश गुप्ता, राजेश ओमर, सुशील, पुनीत गर्ग, ज्ञानचंद गुलाटी, ममतेश गुप्ता, रोहिल सचदेवा, अनिल गुलाटी, अनुज राठौर, संजय गुप्ता, शशांक शेखर गुप्ता, गोपाल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
भाबलखेड़ा। रोसर कोठी दनियांपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर देवदेवेश्वर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर रामचरित मानस पाठ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। भक्तों में प्रसाद वितरण किया और 101 कन्याओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर आयोजक रामजी मिश्रा, श्याम मोहन मिश्र, राकेश मिश्रा, प्रतीक, चंदन, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने का संकल्प लिया
जलालाबाद/ खेड़ा बझेड़ा।
हनुमान जयंती पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग करते हुये कस्बे के वाल्मीकि मंदिर पर महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम के विहिप के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि हम सभी यह संकल्प लें कि आने वाली बाधाओं को दूर कर अयोध्या में अपने आराध्य देव भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। कार्यक्रम में जिलामंत्री आलोक शर्मा, अरुण हिन्दू, विपिन सिंह, प्रियांशु शुक्ला, मनोज वाल्मीकि, अर्चित, वीटू गुप्ता समेत बड़ी तादाद में महिलाएं भी मौजूद रही।इधर, बारहपत्थर रोड स्थित नरसिंह भगवान मंदिर और बरेली रोड के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ व यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा बझेड़ा।विहिप की ओर से 18 मार्च से चलाए जा रहे अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण हेतु इष्टदेव माला जप के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर जैतीपुर के जानुकी महाराज मंदिर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा,मंत्री अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed