फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हरे डस्टबिन में गीला और नीले में डालें सूखा कूड़ा

हरे डस्टबिन में गीला और नीले में डालें सूखा कूड़ा

Mon, 11 Sep 2017 06:51 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
हरे डस्टबिन में गीला और नीले में डालें सूखा कूड़ा
फोटो- 06 और 07
विज्ञापन

हरे डस्टबिन में गीला और नीले में डालें सूखा कूड़ा
रोटरी क्लब ने चित्रगुप्त स्कूल में बच्चों को दी स्वच्छता संबंधी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
रोटरी क्लब की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी उपयोगी जानकारी देते हुए बच्चों को जागरुक किया।
कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल कौशल और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. टीना अग्रवाल ने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ मुख स्वच्छता के टिप्स दिए। इस अवसर पर डॉ. आंचल ने छात्राओं की शारीरिक समस्याओं को सुनकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। वहीं, डॉ. टीना ने दांतों की स्वच्छता पर ध्यान देने के टिप्स दिए। क्लब के वरिष्ठ सदस्य ललित गर्ग ने हरे डस्टबिन में गीला और नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा डालने की विधि समझाई। इससे पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव कौशल ने सभी कक्षाओं में हरे और नीले डस्टबिन लगवाकर बच्चों को उसमें ही कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रजत अग्रवाल और अतुल मेहरोत्रा ने स्वच्छता पखवाड़े की जानकारी देते हुए शिक्षिकाओं का आह्वान किया कि वह भी बच्चों को प्रेरित करें। प्रधान अध्यापिका सुनीता सिन्हा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में जय अग्रवाल, अश्वनी विज, मनुज शर्मा, शुभा गुप्ता, इंद्रमोहिनी, बविता, श्याम लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000000000000000000
इनरव्हील ने निकाली स्वच्छता रैली
शाहजहांपुर (ब्यूरो)।
इनरव्हील क्लब ने अपने गोद लिए खलील शर्की प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ जागरुकता रैली भी निकाली। स्वच्छता के लिए आमजन को जागरुक करने वाले स्लोगन लिखे बैनर और तख्तियां लिए बच्चों ने रैली में प्रतिभाग किया। आयोजन में अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव मधु कपूर, सुनीता गर्ग, विभा अग्रवाल समेत स्कूल का स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed