{"_id":"67f0dc31ab32c22ed8d4727cd7cb3b62","slug":"144-people-got-diabetes-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"144 लोगों ने कराई मधुमेह की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
144 लोगों ने कराई मधुमेह की जांच
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब पर्ल की ओर से चलाई जा रही मधुमेह जांच शिविर श्रंखला के अंतर्गत रविवार को सरायकाइयां पुलिस चौकी के समीप कैंप लगाया गया, जिसमें 144 लोगों ने जांच कराकर उचित परामर्श लिया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व मंडलाधीश संजय चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर श्री चोपड़ा ने कहा समाज को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए हर व्यक्ति का स्वस्थ रहना जरूरी है। मधुमेह जांच शिविर आमलोगों में जागरूकता लाने के लिए लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना हैं, ताकि समाज के हर अंग स्वस्थ रहे। क्लब के अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने सलाह दी कि 40 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को डायविटीज की जांच करानी चाहिए और खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। संयमित खानपान, नियमित योगाभ्यास, मॉर्निंग वाक, जीवन शैली में बदलाव लाकर हम सब मधुमेह जैसी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। सचिव डॉ. वीपी सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में जगजीत सिंह माटा, संजय विज, भारत गुप्ता, राजीव खन्ना, रोमी आनंद, डॉ. परविंदर सिंह आदि का योगदान रहा।