{"_id":"5c602aafbdec224bd41e2882","slug":"141549806255-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु दाब बढ़ा, आज हो सकती बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु दाब बढ़ा, आज हो सकती बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शनिवार को दिन में धूप से मौसम सामान्य रहने के बावजूद शाम होते ही ओलावृष्टि से उपजी ठिठुरन के साथ पछुआ हवा चलने से सर्दी बरकरार रही। रविवार को सुबह आसमान साफ होने के कारण सूर्योदय के बाद जैसे-जैसे सूरज की किरणें तेज हुईं, ठिठुरन गायब होने लगी। हवा का वेग कम होने के साथ धूप की गुनगुनाहट से ऐसा लगने लगा मानों बसंत पंचमी ने सुहावने मौसम का उपहार दे दिया हो, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल मंडराने लगे। इस बीच, बैरोमीटर की रीडिंग में लगातार दूसरे दिन 17 मिली बार की वृद्धि को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है।
रात में कोहरा और पाला वातावरण में आर्द्रता के साथ सर्दी को भी बढ़ावा दे रहा है। गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग में रात को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि पिछले 24 घंटे की तुलना में 0.1 डिग्री अधिक रहा, लेकिन जन सामान्य को सर्दी में कोई कमी महसूस नहीं हुई क्योंकि आर्द्रता 57 से बढ़कर 85 प्रतिशत तक पहुंच गई। सुबह दिन निकलने पर धूप खिली तो थर्मामीटर का पारा उछलने लगा और आर्द्रता भी कम होने लगी। इसी के साथ दिन में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले 1.5 डिग्री बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
हालांकि, दोपहर बाद बादल छाने और पछुआ हवा चलने से मौसम मेें ठंडक फिर से बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह पिछले 48 घंटे से बैरोमीटर की रीडिंग में लगातार हो रही वृद्धि को फिर बूंदाबांदी होने का संकेत मानते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बैरोमीटर की रीडिंग 56 मिली बार बढ़ चुकी है और आज फिर बैरोमीटर की रीडिंग 17 यूनिट बढ़ गई। उन्होंने कहा कि बैरोमीटर की रीडिंग में अगले 24 घंटे तक निश्चित रूप से गिरावट आएगी और ऐसी दशा में बादल बरसने की संभावना बढ़ जाएगी।