फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चिकित्सकों ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

चिकित्सकों ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Wed, 02 Jan 2019 05:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
शाहजहांपुर। ऑब्स्ट्रेटिक एंड गाइनालॉजिकल सोसाइटी (फोगसी) की स्थानीय इकाई और आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सुबह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

पदयात्रा का शुभारंभ घंटाघर के समक्ष मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एसपी ने महिला चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए आम नागरिकों का आह्वान किया कि वह समय के साथ चलते हुए बेटी-बेटे में कोई भेद न करें। बेटियां हर क्षेत्र में परिवार और समाज को गौरवान्वित कर रही हैं। शिक्षा के साथ चिकित्सा, इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना आदि सभी क्षेत्रों में बेटियां छाई हुई हैं। संस्थाध्यक्ष डॉ. पुनीता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पदयात्रा बहादुरगंज, सदर बाजार, टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। पदयात्रा में सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब, लायंस क्लब, गुरुनानक पाठशाला कन्याहाई स्कूल, खालसा शिशु शिक्षा सदन, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य महिला कॉलेज, डॉ. जीएल कनौजिया स्कूल, फ्लोरेंस नाइटेंगिल नर्सिंग स्कूल के सदस्यों और छात्राओं ने सहभागिता की। समापन पर सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने सभी का स्वागत किया। सचिव डॉ. नूपुर श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। पदयात्रा में डॉ. यूडी कपूर, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. डीएस माथुर, डॉ. दीपा सक्सेना, आईएमए अध्यक्ष डॉ. परविंदर सिंह, सचिव डॉ. विकास टंडन, डॉ. पीयूष श्रीेवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed