{"_id":"5c275f49bdec22570860b452","slug":"141546084169-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ मिर्जापुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव दोषपुर नागर निवासी 25 वर्षीय अमित सिंह की पत्नी सुनीता अपने ताऊ के निधन पर 20 दिन पहले अपने मायके अल्हागंज के गांव औरंगाबाद गईं थीं लेकिन वहां से वह वापस नहीं आईं। शुक्रवार सुबह अमित अपने बहनोई हरद्वारा निवासी मंगल सिंह के साथ बाइक से पत्नी को बुलाने औरंगाबाद पहुंचे तो वहां सुनीता नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि वह अपने बहनोई के साथ गईं हैं। इसलिए वह शाम को ससुराल से बहनोई के साथ वापस हो लिया। मंगल सिंह ने उसे हरद्वारा गांव की मोड़ के पास उतार दिया और अपने गांव चला गया। इधर, अमित अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने सोचा की बहनोई के साथ होगा लेकिन शनिवार सुबह उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस घटना को हादसा मान रही है। परिवार के लोग घटना को लेकर चुप है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मिर्जापुर कस्बा निवासी 27 वर्षीय आलोक कुमार थरिया गांव के पास स्थित वीरभान के ईंट भट्ठे पर काम करता था। रात में बाइक से वह अकेले घर के लिए चला तो उसकी बाइक को कलान रोड पर पिडरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि आलोक हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक आलोक की पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है, उसके तीन वर्ष का एक बेटा हर्षित है।