फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मंच बनने में देरी पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नाराज

मंच बनने में देरी पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नाराज

Fri, 28 Dec 2018 08:59 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
मंच बनने में देरी पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नाराज
खुदागंज(शाहजहांपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 30 दिसंबर को खुदागंज के गांव नवादा दरोबस्त में प्रस्तावित सभा की तैयारियों का शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद ने जायजा लिया। शाम को डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी नवादा दरोबस्त पहुंचे। उन्होंने तैयारियों में जुटे अधिकारियों का जरूरी दिशा निर्देश दिए। निर्माणाधीन मंच देखा और आसपास की जा रही बेरीकेडिंग का जायजा लिया।
विज्ञापन

काकोरी कांड के शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त में मुख्यमंत्री 30 दिसंबर को सभा करेंगे। हेलीपैड बनाने के साथ हेलीपैड से मंच तक करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि, अभी मंच का काफी काम बाकी है। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद एसडीएम तिलहर मोइनुल इस्लाम के साथ नवादा दरोबस्त पहुंचे। मंच का काम अब तक पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सभा स्थल से ही अधिकारियों को मोबाइल पर कॉल कर बात की। इधर, दोपहर बाद डीएम अमृत त्रिपाठी ने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एडीएम अम्बरीश श्रीवास्तव, एसडीएम मोइनुल इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत के साथ सभा स्थल का जायजा लिया। डीएम ने एक्सईएन लोनिवि को नवादा नदोबस्त में ही तैयारियों के मद्देनजर रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रिहर्सल आज, पहुंचेंगे मंडलायुक्त और आईजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले शनिवार को सभा स्थल पर सुरक्षा रिहर्सल किया जाएगा। सुबह से ही यहां पुलिस कर्मियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। शाम तक मुख्यमंत्री की फ्लीट के पहुंचने की बात भी कही जा रही है। इससे पहले मंडलायुक्त रणवीर सिंह और आईजी डीके ठाकुर यहां पहुंच कर तैयारियों का जायजा लेंगे। बाद में सभा स्थल और हेलीपैड पर रिहर्सल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगी केंद्रीय राज्यमंत्री
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा से पहले केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज शनिवार को शाहजहांपुर पहुंच जाएंगी। शनिवार सुबह 11 बजे वह रोजा मंडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रविवार को नवादा दरोबस्त में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed