{"_id":"5bb374d1867a557f58789f3c","slug":"141538487505-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल में महिला ने जना बेटा, नाम रखा गया गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल में महिला ने जना बेटा, नाम रखा गया गांधी
Updated Tue, 02 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26
पंजाब मेल में महिला ने दिया गांधी को जन्म
अमृतसर से पति के साथ सहरसा जा रही थी महिला यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही डाउन पंजाब मेल में मंगलवार को एक गर्भवती महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। कोच में सवार यात्रियों ने नवजात का नाम गांधी रख दिया। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाउन-13006 पंजाब मेल के जनरल कोच में सहरसा का दयानंद अपनी 36 वर्षीय पत्नी फूलचू देवी के साथ सवार था। ट्रेन बरेली से शाहजहांपुर की ओर चली तभी रास्ते में फूलचू देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी। दयानंद ने इस बारे में टीटी को बताया। टीटी ने सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन को रोजा में स्टॉप दिया गया। ट्रेन पहुंचने से पहले ही डॉ. संजय राय टीम के साथ मौके पर थे। उन्होंने टीम के साथ फूलचू देवी को कोच में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद एंबुलेंस से बच्चा और प्रसूता को अस्पताल भेज दिया गया। मां और बच्चे का हाल जानने के लिए यात्रियों में भी काफी उत्सुकता रही। यात्रियों ने गांधी जयंती के दिन ट्रेन में जन्म लेने वाले इस बच्चे का नाम गांधी रख दिया। डॉ. संजय राय ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।