फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अस्पताल में गंदगी देख डीएम का पारा हाई, एक दिन का वेतन रोका

अस्पताल में गंदगी देख डीएम का पारा हाई, एक दिन का वेतन रोका

Fri, 24 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी देख डीएम का पारा हाई, एक दिन का वेतन रोका
अस्पताल में गंदगी देख डीएम भड़के, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन

आईसीयू, इज्जतघर, छत पर पानी की टंकी के आसपास मिली गंदगी
जन औषधि केंद्र पर बिना बिल के दवा वितरण पर भी जताई नाराजगी
फोटो-25,26
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहापुर। डीएम अमृत त्रिपाठी बृहस्पतिवार दोपहर अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस व नगर आयुक्त को अस्पताल परिसर में सफाई कराने के साथ ही सफाई कराने वाली संस्था का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। दवा वितरण कक्ष में बिना बिल के दवा वितरित किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम जन औषधि केंद्र पर पहुंचे तो देखा कि फार्मासिस्ट मरीजों और उनके तीमारदारों को दवा तो दे रहा है लेकिन बिल नहीं दे रहा है। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आगे से दवा वितरण के साथ बिल जरूर दिया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह महिला अस्पताल में दवा वितरण कक्ष पहुंचे। यहां दवा वितरण सही पाया। यहां से वह बगल में बने इज्जतघर व अस्पताल परिसर और आईसीयू वार्ड व छत पर रखी पानी की टंकी में और उसके आसपास गंदगी देखकर उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने सीएमएस को तत्काल सफाई कराने के निर्देश देने के साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था का एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को भी सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने पार्किंग व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में केवल एंबुलेंस व मरीजों को लाने-ले जाने वाले वाहनों को ही अंदर आने दिया जाए।
विज्ञापन

--------
भोजनालय में खाना खाकर परखी गुणवत्ता
डीएम ने अन्नपूर्णा भोजनालय का भी निरीक्षण किया और यहां पक रहे भोजन की गुणवत्ता को भी चख कर देखा। इस अवसर पर नगर आयुक्त विद्या शंकर ने अपना दो दिन का वेतन भोजनालय संस्था को दिया। डीएम ने भोजनालय संचालक को निर्देश दिए कि वे यहां पर मीनू और दर सूची लगाएं। वहीं पर मरीजों के तामीरदारों ने सस्ते भोजन की व्यवस्था के लिए डीएम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वाटिका को संरक्षित रखने के दिए निर्देश
डीएम ने अस्पताल में बनी वाटिका को भी देखा और उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि वाटिका में लगे पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड व इंटरलाकिंग कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। अस्पताल गेट की दूसरी तरफ खाली पडे़ मैदान पर भी वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed