फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़े ग्रामीण, कराई जांच

निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़े ग्रामीण, कराई जांच

Sun, 08 Apr 2018 07:27 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़े ग्रामीण, कराई जांच
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था हेल्पलाइन और वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मीरानपुरकटरा क्षेत्र के राम मुरारी पब्लिक स्कूल में वृहद मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राजेश अग्रवाल ने भी उपस्थित होकर आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर किया और स्वास्थ्य की जांच कराने उमड़े महिलाओं-पुरुषों से मुलाकात कर उनकी विधिवत जांच कराकर आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने हेल्पलाइन अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के साथ कैंप का भ्रमण कर मरीजों का हाल जाना और बुजुर्गों को छड़ी वितरित कीं। विधायक प्रिंस ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए कैंप के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कैंप में रुहेलखंड हास्पिटल के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने दंतरोग, नेत्र रोग, चर्म रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, सामान्य रोगों आदि की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित कीं। चिकित्सकों ने तिलहर, जैतीपुर, कटरा के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। जांच बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन और चश्में के लिए रोगी चिन्हित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में तहसीलदार तिलहर, सीओ मंगल सिंह रावत, हेल्पलाइन सचिव विनोद अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभिनव ओमर, हिमांशु गोपाल गुप्ता, विक्रांत गौतम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed