फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मस्तिष्क ज्वर से रोकथाम के लिए उठाए जरूरी कदम-डीएम

मस्तिष्क ज्वर से रोकथाम के लिए उठाए जरूरी कदम-डीएम

Thu, 29 Mar 2018 08:23 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
मस्तिष्क ज्वर से रोकथाम के लिए उठाए जरूरी कदम-डीएम
फोटो-24,तिलहर में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी।
विज्ञापन

फोटो-25,उपस्थित आशा बहुएं,एएनएम,ग्राम प्रधान व अन्य।


सभी गांवों को 2 अक्तूबर तक ओडीएफ करें
डीएम बोले- मस्तिष्क ज्वर के रोकथाम के लिए कदम उठाएं


अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।

शासन के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में जुट जाएं। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि इसी साल 2 अक्तूबर तक जिले को शौच मुक्त बनाने का उद्देश्य पूर्ण करना होगा। वह बृहस्पतिवार को द रनेसा एकेडमी में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा 2 से 16 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इसमें सभी को साफ सफाई में जुट जाना चाहिए। मस्तिष्क ज्वर से बचाव व टीकाकरण कराना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ज्वर तेजी से फैल रहा है इसलिए 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। सभी गर्भवती महिलाओं का तीन महीने में रजिस्ट्रेशन करवाना संबंधित कर्मचारियों का दायित्व है। ताकि उन्हें प्रसव से पहले और बाद में 180 दिन आयरन की गोलियों का वितरण किया जा सके। प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं की सभी चारों जांचें सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मचारियों को सभी गांव को ओडीएफ कराने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं गांव में लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से खड़े होकर स्वच्छता अभियान के बाबत शपथ दिलवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरपी रावत ने मस्तिष्क ज्वर की जानकारी देते हुए कहा कि अचानक तेज बुखार सिर में दर्द,उल्टी, मदहोशी का इसका प्रमुख लक्षण है। इस मौके पर सीडीओ संजीव सिंह, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ मंगल सिंह रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज मिश्रा, तहसीलदार वेद सिंह चौहान, ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा, ग्राम प्रधानों, आशा, एएनएमए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
निर्माण में कमीशनखोरी बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि शौचालयों के निर्माण में कमीशनखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी जो भी शौचालय बनाने और आवास बनाने के नाम पर रुपया लेते हैं यह बहुत ही शर्म की बात है। ग्राम प्रधान अपने यहां खराब हैंडपंपों को ग्राम निधि से ठीक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed