फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खनन कर्मियों पर अभद्रता का आरोप,लगाया जाम

खनन कर्मियों पर अभद्रता का आरोप,लगाया जाम

Thu, 29 Mar 2018 08:23 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खनन कर्मियों पर अभद्रता का आरोप,लगाया जाम
फोटो-23, 26, 27, 28, 29
विज्ञापन


खनन कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, लगाया जाम
दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग कर फैलाई दहशत
ठेकेदार कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप, दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गर्रा नदी के किनारे खनन करने वालों पर अभद्रता करने व शौच करते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। एसडीएम, सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर उत्तेजित लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया। इससे पहले दो पक्षों में लाठी-डंडे भी चले और फायरिंग भी हुई। शाम को बालू खनन ठेकेदार की ओर से 15 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ बालू चोरी करने और मना करने पर झगड़ा-फसाद, कार्यालय में तोड़फोड़ व फायरिंग और रोड जाम करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।

चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी किनारे बालू खनन का ठेका विराट कांट्रेक्शन के नाम से प्रिंस गुप्ता व जितेंद्र गुप्ता के पास पांच साल के लिए है। आरोप है कि मोहल्ला अजीजगंज की महिलाएं और लड़कियां जब नदी किनारे शौच आदि को जाती हैं, तब बालू खनन करने वाले कर्मचारी महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह इसी बात को लेकर खनन करने वाले कर्मचारियों और मोहल्ला की महिलाओं से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें एक युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने गर्रा पुल के पास आकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह लोग शांत नहीं हो रहे थे। बाद में एडीएम सदर रामजी मिश्रा और सीओ सिटी सुमित शुक्ला मौके पर पहुंचे और उत्तेजित लोगों को शांत करते हुए उनकी बात सुनी फिर मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। महिलाओं और लड़कियों ने अभद्रता का आरोप लगाया साथ ही महिलाओं ने शौचालय बनवाए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें शौचालय बनवाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं देर शाम ठेकेदार प्रिंस गुप्ता की ओर से तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग बालू की चोरी करते हैं, मना करने पर झगड़ा-फसाद करने लगते हैं। बुधवार शाम को भी इन लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। बृहस्पतिवार को भी गर्रा पुल पर जाम लगा दिया और कार्यालय में आकर तोड़फोड़ की और फायर कर दहशत फैला दी।
विज्ञापन

--------
ठेकेदार प्रिंस गुप्ता की ओर से मामले की तहरीर दी गई। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed