फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अभाविप का कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

अभाविप का कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
अभाविप का कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन
फोटो- 07 में
विज्ञापन

अभाविप का कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन
गन्ना किसान डिग्री कॉलेज डिबार करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में चल रही विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल नहीं रोके जाने के खिलाफ कलक्ट्रेट गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं का आरोप है कि गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायां में धड़ल्ले से नकल हो रही है। इसकी जानकारी प्रशासन को देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए और उन्होंने गेट बंद कर जमीन पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन में गन्ना किसान डिग्री कॉलेज को डिबार कर प्रबंध समिति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था कराने, जीआईसी के खेल मैदान को केवल खेलों के लिए उपयोग में लेने, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मनमानी फीस पर लगाम लगाने, बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, अवैध कोचिंग बंद कराने आदि मांगें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में जिला संयोजक सुरजीत सिंह चौहान, पवन मिश्रा, रवि, शुभम प्रताप सिंह, सोनू मिश्रा, विशाल, ऋषभ, दीपांशु श्रीवास्तव, शुभांक, अंकित मिश्रा, प्रशांत दीक्षित, संदीप यादव, विनय सिंह, कुलदीप गुप्ता, कल्लू सिंह, मोहसिन, रफी, सिकंदर, विपिन सिंह, राहुल शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed