{"_id":"5aba5be84f1c1b27088b7594","slug":"141522162664-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ जमकर गरजे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ जमकर गरजे बिजली कर्मचारी
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 07 में।
बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
एक सप्ताह से धरना-प्रदर्शन कर बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध करने के बावजूद सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को सुबह से शाम तक कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया।
रोजाना शाम तीन से पांच बजे तक आयोजित धरना-प्रदर्शन में केवल शहरी क्षेत्र और आसपास के पॉवर सब स्टेशनों के कर्मचारी शामिल होते रहे, लेकिन मंगलवार को पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार को लेकर सर्किल ऑफिस का नजारा सुबह से बदला नजर आया। बंडा, खुटार, जैतीपुर, गढिय़ा रंगीन, मिर्जापुर, अल्हागंज, कलान आदि दूरस्थ उपकेंद्रों पर तैनात अभियंता और कर्मचारी सुबह दस बजने से पहले वहां पहुंचने लगे। इन सभी ने निजीकरण के विरोध में सरकार को निशाने पर लेते हुए नारेबाजी करते रहे।
इस मौके पर उप्र अभियंता संघ के शाखा सचिव विवेक पटेल ने कहा कि सरकार और शीर्षस्थ प्रबंधन द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए लिया गया निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो विभाग के कर्मचारी केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता अनिल तनेजा की अध्यक्षता और सुखपाल सिंह के संचालन में हुए धरना प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों से जुड़े राम विलास शर्मा, प्रशांत सिंह, पीके राय, केके खुराना, केके शर्मा, मोहसिन अनवर, एसएस प्रसाद, गौरव मिश्रा, संजीव कुमार तिवारी, अब्बास अली, एए मलिक, शमसुद्दीन, अजय कश्यप, केके पटेल, एके गौतम, लाल बहादुर, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। इस बीच, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह और जिला मंत्री देवेश कुमार वाजपेयी ने कर्मचारी संघर्ष समिति को लिखित समर्थन देकर बिजली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।