फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गलती छिपाने की तैयारी, शार्ट सर्किट के लिए बंदरों पर दोष

गलती छिपाने की तैयारी, शार्ट सर्किट के लिए बंदरों पर दोष

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
गलती छिपाने की तैयारी, शार्ट सर्किट के लिए बंदरों पर दोष
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के डाक घर में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से हुए अग्निकांड मामले में डीआरएम के निर्देश पर एसएस ओमशिव अवस्थी, आरपीएफ कमांडेंट वीके सिंह और सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत केके चौरसिया की टीम जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि ज्वाइंट जांच टीम शार्ट सर्किट की लापरवाही में रेल कर्मचारियों को बचाने के लिए बंदरों पर दोष मढ़ने जा रही है।
विज्ञापन

तीन सदस्यों की ज्वाइंट कमेटी जिन तथ्यों पर काम कर रही है उनसे साफ है कि शार्ट सर्किट मामले का पूरा रुख बंदरों की ओर मोड़ने की तैयारी है। हालांकि, रिपोर्ट अभी डिवीजन ऑफिस नहीं भेजी गई है। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में जर्जर और अव्यवस्थित बिजली लाइनों के लिए जिम्मेदारों को दोषी न बताकर बंदरों की वजह से शार्ट सर्किट होने की बात ज्वाइंट रिपोर्ट में कही जा रही है। इस संबंध में बात करने पर एसएस ओमशिव अवस्थी ने बताया कि जांच चल रही है। बंदरों की वजह से लाइनों को खतरा है। इस संबंध में पहले भी रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी जा चुकी है। डाक घर में शार्ट सर्किट भी संभवत: बंदरों की वजह से हुआ होगा। फिलहाल जांच रिपोर्ट में बारे में ज्यादा नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed