फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हर ओर एक ही शोर ... अरे वो काटा

हर ओर एक ही शोर ... अरे वो काटा

Sun, 10 Feb 2019 06:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
हर ओर एक ही शोर ... अरे वो काटा
शाहजहांपुर। ज्ञान की देवी मां शारदे का प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। एक ओर जहां धार्मिक आयोजन कर मां सरस्वती का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया, वहीं दूसरी ओर युवाओं और बच्चों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन

जिले में वसंत पंचमी पर पतंगबाजी की परंपरा है। इसलिए सुबह तड़के से ही युवा और बच्चे छतों पर चढ़कर पतंगबाजी में जुट गए। कई स्थानों पर युवाओं ने छतों पर म्यूजिक सिस्टम लगाकर फिल्मी गीतों के बीच पंतगबाजी का आनंद लिया। वहीं, नन्हें-मुन्नों ने गैस के गुब्बारों के साथ त्योहार का आनंद लिया। पतंगबाजी के शौकीन लोगों ने शनिवार आधी रात के बाद तक पतंगबाजी के लिए मांझा-डोर आदि की खरीददारी की। बच्चों ने भी चरखी-डोर के साथ पतंगें खरीदीं और रविवार सुबह पतंगबाजी कर वसंत पंचमी की परंपरा का निर्वहन किया। सुबह से ही आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। चारों ओर वो काटा का शोर सुनाई पड़ रहा था। कई जगह इस मौके पर स्थानों पर तहरी का भोज भी कराया गया।
विज्ञापन


योग साधकों ने मनाई बसंत पंचमी
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की ओर से विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। योग साधकों ने जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी के साथ बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में मां सरस्वती का पूजन किया। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने दीप जलाकर कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप प्रधान राम निवास अग्निहोत्री ने प्राणायाम और योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर राज कुमारी, गीता त्रिवेदी, तान्या गुप्ता, रेखा सक्सेना, आरपी सिंह, रेनू सक्सेना, रचना चांदना, विनोद सिंह, शालिनी मिश्रा, शिल्पी मिथिलेश त्यागी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छोटी योग साधक सरगम पांडेय को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर गीता अवस्थी, ओम नारायण सक्सेना, प्रतिमा शुक्ला, राकेश मिश्रा, मुन्नी देवी, डॉ. अनिल त्रेहन, मंजू गौतम, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे। डॉ. इंदु अजनबी ने संचालन किया। ज्ञानेश चंद्र मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थाओं में हुआ सरस्वती पूजन
शाहजहांपुर। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव मां सरस्वती पूजा कर मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी ने पत्नी के साथ हवन पूजन किया। सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस मौके पर वीर हकीकत रॉय का भी स्मरण किया गया। आयोजन में प्रबंधक अश्विनी कुमार मिश्र, रजनीश सिंह, ईशपाल सिंह, शिव कुमार आदि का मौजूद रहे। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्या स्थली में अध्यक्ष संतोष पांडेय, उपाध्यक्ष रमा वाजपेयी, प्रबंधक शशिबाला गुप्ता, प्रधानाचार्य ज्योत्सना द्विवेदी आदि ने मां सरस्वती का पूजन किया। मेधावी छात्र लक्ष्य पांडेय, प्रांजल पांडेय, साहिल शर्मा को पुरस्कृत किया। पंकज सक्सेना के संचालन में चले कार्यक्रम में शैलजा मिश्रा, रेखा धवन, रेखा पाठक, नीलमणि वर्मा, अभिषेक सक्सेना आदि का योगदान रहा।

वीडीएफ कांवेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के रूप में वसंतोत्सव मनाया गया। इस मौके पर आराध्या शर्मा, अनन्या श्रीवास्तव, जाशरा खान, गुरलीन, ऐंजल, तनिष्का, तनीषा अग्रवाल आदि बच्चों ने मनमोहक पोशाक में सज धजकर तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में मानस पाठ हुआ। प्रबंधक आशुतोष शुक्ला के साथ स्टाफ के सदस्यों ने मां सरस्वती का पूजन किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed