{"_id":"5b8acebd42c79210bb58b82c","slug":"131535823549-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण संग गोपियों और ग्वालों का रहा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण संग गोपियों और ग्वालों का रहा आकर्षण
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने राधा-कृष्ण संग गोपियों और ग्वालों के धरे रूप
शिक्षण संस्थाओं में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बच्चों ने किया नृत्य
फोटो- 03, 04, 05, 06, 07, 08 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, गोपियों के रूप में सजधज कर सभी का मन मोह लिया। भजनों पर बच्चों ने नृत्य कर वाहवाही लूटी।
लीड कान्वेंट में मनाई गई जन्माष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां सजाई गईं। श्रीति सिंह के संचालन में हुए आयोजन में प्रधानाचार्य तराना जमाल ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। भसीन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनोद भसीन और प्रधानाचार्य दीपिका भसीन ने राधा-कृष्ण की झांकी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में भजनों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में प्रधानाचार्य हरमीत कौर की देखरेख में आयोजन किया गया। इस बीच फैंसी ड्रेस, भजन गायन की प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अजमी, अनामिका, कोमल, निशी, स्वेच्छा, आरुषि, देवांश, कनिष्का को विजेता घोषित किया गया।
आल सेंट्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बड़ी संख्या में बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सज-संवर कर आए थे। प्रधानाचार्य रंजना मौर्या की देखरेख में हुए आयोजन में प्रबंध समिति के सदस्य सचिन बाथम ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी की धूम रही। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने भजनों पर खूब नृत्य किया। इस अवसर पर दही-हांडी का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ योगीराज का प्राक्ट्योत्सव मनाया गया। प्रबंधक जीएस वर्मा, प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, डायरेक्टर धर्मेंद्र वर्मा, उप प्रधानाचार्य आरवी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
डान एंड डोना कांवेंट में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण, ग्वालबाल, गोपियों के रूप मेें नृत्य कर तालियां बटोरीं। प्रबंधक आलोक अंचल, प्रबंध निदेशक अंशुल अंचल, प्रधानाचार्य एके तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संत कृपाल एकेडमी में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी और निदेशक सुशील रस्तोगी ने राधा-कृष्ण की झांकी की पूजा की। बच्चों ने डांस कर खुशियां मनाईं।
0000000000000000000000
लायंस सहेली ने खेली फूलों की होली
फोटो- 09 में
शाहजहांपुर।
सामाजिक संगठन लायंस क्लब सहेली की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ डीएम की पत्नी कविता त्रिपाठी और एसपी की पत्नी मुक्ता चन्नप्पा ने नटखट कान्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद लड्डू गोपाल के रूप सज्जा वाले बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। समारोह में क्लब की महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली। अध्यक्ष मुक्ता वोहरा के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में सचिव रजनी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में वीना सिंह, ज्योति गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, श्रुति गुप्ता, रोली खन्ना, सुनीता सिंह, कंचन अरोड़ा, पूनम कुशवाहा, रम्मन गुप्ता आदि मौजूद रहीं।