फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध कब्जेदारों पर दर्ज मुकदमों में कार्रवाई के निर्देश

अवैध कब्जेदारों पर दर्ज मुकदमों में कार्रवाई के निर्देश

Sat, 02 Jun 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जेदारों पर दर्ज मुकदमों में कार्रवाई के निर्देश
‘तालाबों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करें’
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं
फोटो-30,खुटार के समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम, एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने अचानक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को 11 बजे डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चिनप्पा खुटार थाने पहुंचे और समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के बारे में पूछा तो बताया गया कि कोई शिकायत नहीं आई है। इसके बाद डीएम ने रोस्टर के हिसाब से श्रावस्ती मॉडल के तहत राजस्व विवादों का निपटारा करने वाली टीमों के बारे में पूछा तो बताया गया कि एक टीम गांव मलिका गई हुई है, लेकिन रोस्टर कोई नहीं मिला हुआ है। रोस्टर नहीं होने की बात पर डीएम ने इंस्पेक्टर राहुल सिंह को निर्देश दिए कि बिना रोस्टर के अनुसार किसी भी लेखपाल और कानूनगो को पुलिस फोर्स नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व में खुटार नगर पंचायत के तालाबों पर अवैध कब्जा करने वाले 42 लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर के अनूप अवस्थी ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनके मकान के पास मीट की दुकानें लगी हुई है, कई बार शिकायत करने के बाद भी दुकानें नहीं हटवाई जा रही हैं। डीएम ने नगर पंचायत लिपिक को तीन दिन के अंदर दुकानें हटवाने के निर्देश दिए। तीन दिन में दुकानें नहीं हटने पर लिपिक को निलंबित करने की चेतावनी भी दी। खुटार क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने पर डीएम ने इंस्पेक्टर को इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एसएसपी ने शिकायतों का कराया निस्तारण
जैतीपुर।
एसएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने शनिवार को थाने पर पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग और जनसुनवाई पोर्टल संबंधित समस्याओं का समाधान विभागीय अधिकारियों को तत्काल करने के निर्देश दिए। एएसपी ने थाने के कार्य संबंधित प्रत्येक रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने थाना इंचार्ज अमर सिंह को निर्देश दिए कि एनसीआर का निस्तारण 24 घंटे के अंदर करें। लेखपाल जमीन संबंधित समस्या का समाधान सही और उचित ढंग से निपटाएं किसी भी गरीब का शोषण न हो। इसके बाद उन्होंने थाने के गेट पर प्याऊ लगवाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस दौरान विनोद कुमार, पम्मी यादव, अमर सिंह, आशीष राठी, राहुल सिंह, राजीव कुमार, जीतू यादव, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed