{"_id":"59f76d7a4f1c1b6e548b9cc6","slug":"131509387642-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने पीछे से ट्राली में मारी टक्कर, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने पीछे से ट्राली में मारी टक्कर, 11 घायल
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-28,जलालाबाद में डीसीएम में टक्कर से ट्राली में घुसी चेचिस।
फोटो-29,30,31,32,हादसे में गंभीर रूप से घायल रामवीर, शब्बू, गुड्डी देवी और कमलेश के फोटो भेजे है।
डीसीएम ने ट्रॉली में मारी टक्कर, 11 घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग अनाज बेचने जा रहे थे मंडी
शाहजहांपुर रोड पर सीएचसी के सामने हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर सोमवार सुबह 11 बजे सीएचसी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रॉली पर सवार महिला व बच्चो समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने डीसीएम के केबिन में रखे चालक के ड्राइविंंग लाइसेंस समेत गाड़ी के कागजात को अपने कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्र के गांव मछरिआई निवासी गेंदन लाल की ट्रैक्टर-ट्रॉली जलालाबाद मंडी आ रही थी, जिस पर गांव का ही रामवीर चालक था। ट्रॉली पर गांव की गुड्डी देवी, कमलेश, मानवश्री, रामदुलारी, ट्रैक्टर मालिक गेंदन लाल के अलावा पास के ही गांव पल्हरई के 60 वर्षीय शब्बू ,55 वर्षीय अजमततुल्ला व उनका दस साल का नाती चांद बाबू, ग्राम पंचायत चौखुटिया के मंझरा बिलहा निवासी रामदास का बेटा संजय सवार थे। संजय को छोड़कर अन्य सभी लोग मंडी में तिल, उड़द, मक्का आदि बेचने जा रहे थे। अचानक शाहजहांपुर की ओर से आई तेज स्पीड डीसीएम ट्रॉली से टकरा गई। इसमें चालक समेत ट्रॉली पर बैठे सभी लोग घायल हो गए।
...............................................................................................
अस्पताल से निकला था दवा लेकर
गंाव बिलहा निवासी रामदास का बीस वर्षीय पुत्र संजय का सीएचसी से इलाज चल रहा है और वह घटना से कुछ पहले अस्पताल से अपनी दवा लेने के बाद जलालाबाद आने को सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अस्पताल गेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली आकर रुकी। यह पता लगने पर कि ट्रैक्टर जलालाबाद जा रहा है, संजय उस पर बैठ गया और मात्र दस मीटर आगे जाने के बाद यह हादसा हो गया।