{"_id":"59cce84d4f1c1bce538b4c0c","slug":"131506601037-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंटेड क्रिकेट पिच से लगेंगे छक्के-चौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंटेड क्रिकेट पिच से लगेंगे छक्के-चौके
Updated Thu, 28 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए सीमेंटेड क्रिकेट पिच का निर्माण कराया गया है। इस पिच का जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्टेडियम में पिच के निर्माण से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा और इससे उनके खेल में निखार भी आएगा। अच्छी प्रतिभाएं निकल कर सामने आएंगी। अभी तक टूर्नामेंट में मैट बिछाकर ही पिच का काम लिया जाता था। अब सीमेंटेड पिच से खिलाड़ियों का अच्छा अभ्यास होगा। उद्घाटन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने पिच पर क्रिकेट का अभ्यास भी किया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि पिच का निर्माण जिला प्रोत्साहन समिति की ओर से किया गया है। इस मौके पर कोच मो. उजैर, मो. अनवर, पंकज कुमार, शैल सक्सेना, हॉकी खिलाड़ी राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन