{"_id":"593e86631126f465358b4587","slug":"131497269859-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी में नामजद आरोपियों से मिल रही धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी में नामजद आरोपियों से मिल रही धमकी
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर।
पुवायां पुलिस द्वारा गोकशी के मुकदमे में नामजद किए गए लोगों से एक व्यक्ति ने अपनी व परिवार की जान का खतरा बताते हुए डीएम को पत्र सौंपा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह लोग उसे झूठे मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दे रहे हैं। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी छोटे अली ने डीएम को पत्र देकर बताया कि थाना पुवायां पुलिस ने सात मई को गोकशी से संबंधित मामला गांव के ही 15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। इसके बाद से वह लोग उससे रंजिश मानने लगे और उन लोगों ने उसे मारने की कोशिश भी की, इस बात की शिकायत लेकर वह पुवायां गया तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे उन लोगों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने जिन लोगों को गोकशी में निरुद्ध किया है उन लोगों को शक है कि उन्हें उसने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया है। आरोप लगाया कि गोकशी में नामजद लोग उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण उन लोगों का गांव में अब रहना मुश्किल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह लोग उसे व उसके परिवार के किसी भी सदस्य को कभी भी किसी झूठे मुकदमे में फंसवा सकते हैं।