फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बोलेरो से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

बोलेरो से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Sun, 11 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार रात गुनारा गांव के पास बोलेरो से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर की साइकिल को पहले एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। उसके सड़क पर गिरते ही तेज रफ्तार बोलेरो उसे कुचलते हुए निकल गई। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव चकचंद्रसेन कुडरी निवासी हनीफ का 15 वर्षीय पुत्र हुसैन जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी मुन्ना सिंह के घर रहता था। शनिवार देर शाम वह बालाजी मंदिर पर भंडारा खाने गया था। रात में साइकिल से लौट रहा था। प्रसाद उसकी साइकिल में बंधा था। रात नौ बजे याकूबपुर चौराहे से पहले गुनारा के पास पहुंचा तभी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर गया। हुसैन उठ पाता उससे पहले ही फर्रुखाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए व्हाट्सएप के कई ग्रुप पर हुसैन के फोटो डाल दिए। मुन्ना सिंह के बेटे ने व्हाट्सएप देखा तब उसकी पहचान हुई। घटना से मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक मय बोलेरो के भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed