फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 complaints received in Solution day

समाधान दिवस में आईं 13 शिकायतें 

Sat, 06 May 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Sat, 06 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
13 complaints received in Solution day
समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
डीएम, एसपी ने निस्तारण को टीमें कीं रवाना  
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह और एसपी केबी सिंह ने पुवायां कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की ससस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए टीमें रवाना कीं।
दोनों अधिकारी करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पहुंचे। वहां डीएम ने मौके पर मौजूद लेखपालों कोे जमीनी विवादों का रजिस्टर बनाने और ऐसे विवादों पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद छोटे दिखते हैं, लेकिन इनमें बड़े विवाद हो जाते हैं, जिससे कानून व्यवस्था की समस्या होती है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस और तहसील दिवस आदि में आने वाले मामलों को गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण हो तो काफी हद तक समस्याओं का निदान हो सकता है। 
विज्ञापन

एसपी केबी सिंह ने कहा कि जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व टीम को सहयोग की जरूरत हो तो पुलिस उनकी पूरी मदद कर समस्याओं का निस्तारण कराए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर फरियादी से मित्रवत व्यवहार कर बात सुनकर उनका निस्तारण कराया जाना चाहिए। समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें दर्ज कीं गई और तत्काल ही उनके निस्तारण के लिए टीमों को मौके पर रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समस्या बताते बेहोश होकर गिरी महिला
समाधान दिवस में आई गांव बड़ागांव निवासी रेखा देवी ने एसपी को बताया कि पति नंदलाल सहित ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न कर उस पर कच्ची शराब बनाने का दबाव बनाते हैं। इंकार करने पर परेशान किया जाता है। एसपी ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत सुनाने के बाद ही रेखा देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें उठाया और मुंह पर पानी के छींटे मारे, जिससे वह होश में आ सकी। बाद में रेखा को घर भेज दिया गया। पुलिस महिला के ससुराल के लोगों को पकड़ लाई। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed