फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेलवे ट्रैक पर आए सात गोवंशीय पशुओं की कट कर मौत

रेलवे ट्रैक पर आए सात गोवंशीय पशुओं की कट कर मौत

Tue, 26 Feb 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर आए सात गोवंशीय पशुओं की कट कर मौत
तिलहर (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-बरेली अप लाइन पर रविवार रात तिलहर के गांव रुजवारी के पास किसान एक्सप्रेस से घुमंतू गोवंशीय पशुओं का झुंड टकरा गया। इस दुर्घटना में सात गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही कट कर मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल को सूचना दी। रेलवे के गैंग ने पहुंच कर ट्रैक साफ किया। इस दौरान अप किसान एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। सुबह होने पर एसडीएम मोइनुल इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत ने नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से पशुओं के कटे शव एकत्र करवा उसे दफन करवाए। गोवंशीय पशुओं के कटने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के नेता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अप किसान एक्सप्रेस रविवार रात करीब 1:20 बजे रुजवारी गांव के पास रेल क्रॉसिंग नंबर 333 के किमी संख्या 1252/3 के पास पहुंची थी। इसी बीच वहां छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशुओं का एक झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट ने हार्न दिया, लेकिन पशु नहीं हटे तो इमरजेंसी ब्रेक लिया। जब तक तेज रफ्तार ट्रेन ठहराव लेती, उससे पहले सात गोवंशीय पशु ट्रेन से टकरा गए। कटने से इनकी मौके पर मौत हो गई। लोको पायलट ने कंट्रोल और पावर केबिन को इस बारे में सूचना दी। सूचना पर रेलवे के गैंग ने मौके पर पहुंच कर रेल ट्रैक साफ किया। ट्रेन के चक्कों में फंसे पशुओं के अवशेष निकाले। इसमें करीब 40 मिनट लगे। इस दौरान किसान एक्सप्रेस यहां खड़ी रही। पीछे आ रहीं रेलगाड़ियां भी आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। सोमवार सुबह रेल ट्रैक के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष दफन कराने के लिए एसडीएम मोइनुल इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे। यहां नगर पालिका की जेसीबी मंगाकर अवशेष दफन करा दिए गए।
विज्ञापन


जेसीबी से कटी केबल, सिग्नल फेल
सोमवार सुबह पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गोवंशीय पशुओं के अवशेष दफन कराने रुजवारी पहुंचे। नगर पालिका की जेसीबी मंगाकर गड्डा खोदवाया गया। इससे यहां रेलवे की भूमिगत सिग्नल केबल कट गई। इसकी वजह से अप-डाउन लाइन के सिग्नल फेल हो गए। दोपहर एक बजे के बाद सिग्नल एंड टेलीकॉम अनुभाग की टीम इसे दुरुस्त कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात रेल ट्रैक पर किसान एक्सप्रेस की चपेट में पशुओं का झुंड आ गया था। इस दौरान ट्रेन को करीब 40 मिनट मौके पर खड़ा रहना पड़ा। ट्रैक क्लियर करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
एसके गौतम, स्टेशन अधीक्षक-तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed