{"_id":"5c645965bdec222ee0737a89","slug":"121550080357-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोटेदार बिना मशीन के वितरण न करे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोटेदार बिना मशीन के वितरण न करे’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। बरेली मंडल की खाद्य आयुक्त राजन गोयल ने कहा कि ई-पॉस मशीन से वितरण की बाध्यता के कारण पुवायां तहसील में अभी तक मात्र 20 प्रतिशत वितरण हो सका है। बुधवार को तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक में उन्होंने कहा कि सर्वर में समस्या के चलते मशीनें ठीक से काम नहीं कर पा रही है, लेकिन निर्देश हैं कि मैनुअल वितरण नहीं होगा। कोई भी कोटेदार बिना मशीन के वितरण न करें।
उन्होंने कहा कि राशनकार्डों के आधार की फीडिंग का काम अभी तक 60 प्रतिशत ही हो सका है। कोटेदार जल्द ही इस कार्य को पूरा कराएं, अन्यथा कार्ड निरस्त हो सकता है। कोटेदारों ने मशीन नहीं चल पाने के कारण कार्डधारकों के हंगामा करने आदि की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और निर्देश मिले तो मैनुअल वितरण कराया जाएगा। कोटेदारों ने अन्य समस्याएं भी खाद्य आयुक्त के सामने रखीं और उनका निराकरण कराए जाने की मांग की। बैठक में प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी वेदप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक कौशल कुमार, संजीव कुमार सहित कई कोटेदार मौजूद रहे।