{"_id":"5c4f4e7dbdec220f12208ba2","slug":"121548701309-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पशु बंद करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पशु बंद करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में पशु बंद करने के मामले में दो गिरफ्तार
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक सप्ताह पहले गांव राजनपुर में आवारा गोवंशीय पशुओं को सरकारी अस्पताल परिसर में बंद करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया है।
बता दें कि 21 जनवरी को क्षेत्र के गांव राजनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों ने लगभग 60 गोवंशीय पशुओं को अस्पताल परिसर में बंद कर दिया था। लगभग पांच घंटे तक अस्पताल में पशुओं के बंद रहने के बाद अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने पशुओं को अस्पताल से निकाला था। बाद में इस मामले में अस्पताल के चिकित्साधिकारी हरी बाबू ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए 35 अज्ञात व सात नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। कोतवाल अशोक पाल सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम ने आरोपियों के घर पर छापामारी कर नामजद आरोपी नेम चंद्र व महेश पुत्र रामलाल की पहचान करते हुए दोनों को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी।