{"_id":"5b8c28f242c792766f1bc64c","slug":"121535912178-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलक की थाप पर झूमे योग साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलक की थाप पर झूमे योग साधक
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 07, 08 में
..यशोमति मैया से बोले नंदलाला
ढोलक की थाप पर झूमे योग साधक
योग विज्ञान संस्थान ने हर्षोल्लास से मनाया योगीराज का प्राकट्य दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की ओर से रविवार सुबह योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर साधकों ने ढोलक और झांझ-मजीरा के मधुर संगीत पर भजन प्रस्तुत कर आनंद लिया।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में हुए आयोजन का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उप प्रधान राम निवास अग्निहोत्री, मंत्री डॉ. इंदु अजनबी, केंद्र प्रमुख ज्योति गुप्ता आदि ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात संध्या गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, स्नेहा भास्कर, सुमन तिवारी, मंजुला शर्मा, रचना चांदना, शोभा गुप्ता, डिंपी मिश्रा, मधु वर्मा, रीता अग्रवाल, ऊषा मिश्रा, राज कुमारी, सुमन सिंह आदि ने ढोलक की थाप पर चोरी माखन की दे छोड़ कन्हैया, श्याम चूड़ी बेचने आया, यशोमति मैया से बोले नंदलाला, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे आदि भजन प्रस्तुत किए। इससे पूर्व साधकों ने विशेष योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
समापन पर तेजवीर गुप्ता ने सभी को एक-एक पौध वितरित की और माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया। आयोजन में विनोद सिंह, रामाधीन मिश्रा, जवाहर रस्तोगी, कमला स्वरूप, डॉ. अनिल त्रेहन, शरद गुप्ता आदि साधक मौजूद रहे।