{"_id":"5a05ba5b4f1c1b6e548bc1fa","slug":"121510324827-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रबंधक ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रबंधक ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवाया (शाहजहांपुर)।
किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां के प्रधान प्रबंधक कमल रस्तोगी ने शुक्रवार कोे केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सुबह पंडित ऋषि तिवारी ने मिल परिसर में हवन पूजन कराया। इसके बाद गांव लखोहा के रामदास की गन्ने की पहली बैलगाड़ी और गांव लखोहा के रामभरोसे की पहली ट्रॉली तौली गई। प्रधान प्रबंधक ने बैलों और किसान को माला पहनाई। दोनों किसानों को कंबल, बाल्टी आदि सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
इसके बाद मिल के प्रधान प्रबंधक ने केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पेराई की तैयारियां पूरी हैं। किसानों को गन्ने की पर्चियां भी जारी कर दी गई हैं। पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर वीबी चंदन, एचके शाही, प्रेमपाल सिंह, एसएल पाल, भगवानदास सहित तमाम किसान मौजूद रहे।