{"_id":"59f730874f1c1b7a548b9ec9","slug":"121509372039-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर, प्रयास एक्सप्रेस नौ तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर, प्रयास एक्सप्रेस नौ तक रद्द
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। पहले से 31 अक्तूबर तक रद्द चल रही 54251-54252 सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और 54377-54378 प्रयाग एक्सप्रेस को अब नौ नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि नौ नवंबर के बाद दोनों रेलगाड़ियों का संचालन शुरू होगा या नहीं।
सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और प्रयाग एक्सप्रेस को पिछले महीने 31 अक्तूबर तक के लिए रद्द किया गया था। उम्मीद थी कि एक नवंबर से दोनों ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही दोनों रेलगाड़ियों का रद्दीकरण आगे बढ़ा दिया गया है। अब दोनों ट्रेनें नौ नवंबर तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थीे ने बताया कि दोनों ट्रेनों को रद्द करने का फैसला उच्च स्तर पर लिया गया है।