{"_id":"5991ac5c4f1c1b3a388b481f","slug":"121502719068-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीने से फिसल कर नीचे गिरने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीने से फिसल कर नीचे गिरने से विवाहिता की मौत
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर) जन्माष्टमी पर घर की धुलाई कर रही महिला जीने से फिसल कर नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।
नगर की नई बस्ती निवासी करन धानुक की 22 वर्षीय पत्नी पूनम सोमवार सुबह जन्माष्टमी के मद्देनजर छत की धुलाई कर रही थीं। छत धोने के बाद जब वह बाल्टी में पानी लेकर जीना धोने के लिए आगे बढ़ीं तभी उनका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे आ गिरीं और सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गईं। घरवाले पूनम को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूनम के पति करन मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं।