फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फौजी प्रशिक्षण पाने के लिए जुटीं एनसीसी कैडेट्स

फौजी प्रशिक्षण पाने के लिए जुटीं एनसीसी कैडेट्स

Tue, 04 Jul 2017 08:11 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
फौजी प्रशिक्षण पाने के लिए जुटीं एनसीसी कैडेट्स
शाहजहांपुर। 25 यूपी बटालियन में सीएटीसी 101 और आरआरईटीएससी 01 एनसीसी का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू होगा। प्रदेश के विभिन्न ग्रुपों से पहुंचने वाली सभी 550 महिला कैडेट्स को जीएफ कॉलेज में ठहराया गया है। देर शाम तक कैडेट्स के आने का सिलसिला जारी रहा। कॉलेज पहुंचने वाली कैडेट्स का हाजिरी लगाकर उन्हें रूम आवंटित किए गए। कैंप कमांडेंट कर्नल शौकत अली के मार्गदर्शन में चलने वाले दस दिवसीय कैंप की व्यवस्था की जिम्मेदारी डिप्टी सीओ कर्नल केएस शहरावत, सूबेदार मेजर भरत सिंह, सूबेदार मेवा सिंह, सूबेदार गुरमेल सिंह, मेजर एनयू खान को सौंपी गई है। जबकि टीएससी प्रभारी के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में कैंप का उद्घाटन बुधवार को सुबह नौ बजे बरेली के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीरज सेठ करेंगे। कैंप में अलीगढ़, आगरा, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी ए और बी, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ और मेरठ ग्रुप के साढ़े पांच सौ महिला कैडेट्स शामिल हो रहे हैं। इन्हीं के साथ 23 वटालियन धामपुर के 30 और 25 यूपी वटालियन शाहजहांपुर के 20 पुरुष कैडेट्स भी प्रशिक्षण में शामिल होंगे। कैंप का आवास परिसर जीएफ कॉलेज इस समय छावनी में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed